115 ग्राम गांजा के साथ तस्कर धराया
कुंडवा चैनपुर पुलिस ने डांग एक्सक्वायड टीम के साथ मिलकर एक व्यक्ति रामनाथ साह को 115 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शनिवार को सिगरहिया रेलवे ढाला के पास वाहन चेकिंग के दौरान की गई। रामनाथ को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

कुंडवा चैनपुर। कुंडवा चैनपुर पुलिस ने डांग एक्सक्वायड की टीम के साथ मिलकर जांच के दौरान एक व्यक्ति को प्रतिबंधित 115 ग्राम गांजा के साथ शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर रामनाथ साह कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के बड़वा खुर्द का रहने वाला है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह सिगरहिया रेलवे ढाला के पास डांग एक्सक्वायड टीम के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया जारहा था। तभी डांग के निशानदेही पर बाइक में छुपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ।थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


