Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsKhesari Lal Yadav Critiques Bihar Governance Urges Voting for Mahagathbandhan
बीस साल चाचा के त पांच साल भतीजा के दीं : खेसारी

बीस साल चाचा के त पांच साल भतीजा के दीं : खेसारी

संक्षेप: भोजपुरी सिने स्टार और राजद नेता खेसारी लाल यादव ने कहा कि उनकी लड़ाई पार्टी या व्यक्ति विशेष से नहीं, बल्कि बिहार की विधि व्यवस्था से है। उन्होंने एनडीए सरकार पर आरोप लगाया कि वह झूठ बोलकर सत्ता में आई है। 11 नवंबर को महागठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में भारी मतदान की अपील की।

Sat, 8 Nov 2025 11:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

मोतिहारी/चिरैया। हिसं/ निसं। भोजपुरी के सिने स्टार व राजद नेता खेसारी लाल यादव ने कहा कि मेरी लड़ाई किसी पार्टी या व्यक्ति विशेष से नहीं ,बल्कि बिहारी की विधि व्यवस्था से है। यहां भाई भाई को शिक्षा व रोजगार से दूर कर नौजवानों को परिवार से दूर किया जा रहा है। बीस साल चाचा(नीतीश कुमार) त पांच साल भतीजा (तेजस्वी यादव) के दीं। ये भी काम नहीं करेंगे तो इनको भी बदल देंगे। श्री यादव शनिवार को मोतिहारी व चिरैया विधानसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित कर रहे थे। मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र के नेहरू स्टेडियम खेल के मैदान में मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी देवा गुप्ता के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने एनडीए सरकार पर निशाना साधते कहा कि यह सरकार झूठ बोलकर सत्ता में आई । 15 लाख रुपये हर खाता में भेजने का वादा किया,वह तो नहीं आया। चुनाव के समय दस हजार रुपये त आईल ,क्या इससे जिंदगी चल जाई। सिने स्टार कभी कभी भोजपुरी अंदाज में भाषण देते हुए बीच बीच में भोजपुर गीत पर सभा की भीड़ से तालियां बटोरते रहे। सरकार बदलने के लिए हाथ उठवाकर भीड़ से समर्थन मांगा। कहा कि गरीबी क्या चीज होती है,खेसारी इसे अच्छी तरह से वाकिफ है। इसलिए जात पात से उपर उठकर महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए 11 नवम्बर को महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में भारी मतदान करें। आप जीताएंगे तो यहां हम आएंगे ,नेता नहीं खेसरिया बनकर। अध्यक्षता जिला राजद के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश सहनी व संचालन जिला राजद प्रवक्ता राजू बैठा ने किया। मौके पर मेयर प्रीति कुमारी, राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी जावेद अहमद,मुन्नीलाल यादव,अनिल यादव,कुमार शिवम साह,जेपी यादव सहित महागठबंधन के दर्जनों नेता व कार्यकर्ता थे। इधर, भोजपुरी के सिने स्टार व राजद नेता खेसारी लाल यादव ने चिरैया विधानसभा क्षेत्र के जगन्नाथ हाई स्कूल के खेल मैदान में राजद प्रत्याशी लक्ष्मी नारायण यादव के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने 11नवंबर को राजद प्रत्याशी लक्ष्मी नारायण यादव को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की है। लोगों ने खेसारी लाल यादव के भाषण पर खूब तालियां बजायी। मौके राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष बच्चा प्रसाद, मुखिया सुमंत यादव, मनोज यादव, सुरेश यादव, शंभू यादव, नवल किशोर सिंह, संतोष सहनी, कैलाश ठाकुर, दिनेश प्रसाद, विजय यादव, पूर्व प्रमुख उमाशंकर यादव सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे। इधर,हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र से सेमराटोला खेल स्टेडियम में भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने हरसिद्धि विधानसभा के महागठबंधन के राजद प्रत्याशी राजेन्द्र कुमार राम के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। मौके पर नागार्जुन सिंह कुशवाहा, भोला साह तुरहा, कमरुज्जामा, राजदेव यादव, अख्तर हुसैन अंसारी, अवनीश कुमार यादव,अवधेशनारायण यादव, मनीष कुशवाहा आदि मौजूद थे।