Motihari News: अब बीआरसी में होगा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल का संचालन

हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

Motihari News: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय आदापुर को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण बीआरसी कार्यालय परिसर में स्थानांतरित किया गया है। विद्यालय के आसपास जल जमाव और कीटाणुओं की समस्या थी, जिससे शिक्षिकाओं और छात्राओं को परेशानी होती थी। नई जगह पर कार्यवाही की जा रही है ताकि स्वच्छता सुनिश्चित हो सके।

Motihari News: अब बीआरसी में होगा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल का संचालन

Motihari News: आदापुर,निप्र। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय आदापुर के शिक्षक व छात्राओं के पठन पाठन के संचालन का कार्य अब बीआरसी कार्यालय परिसर में होगा। उक्त विद्यालय को बीआरसी में शिफ्ट करने की पूरी तैयारी बीईओ के द्वारा कर दिया गया है। उक्त विद्यालय का भवन मध्य विद्यालय आदापुर बालक परिसर में बनाया गया था। जहां पर संचालित होता था। लेकिन वहां पर जल जमाव होने व सांप बिच्छू ,कीड़े मकोड़े निकलने शिक्षक व छात्राओं को काफी परेशानी हो रही थी। उस विद्यालय की एक शिक्षिका को पांच दिन पूर्व सांप काटने की घटना घटित हुई थी। डीडीओ सह मध्य विद्यालय आदापुर बालक के प्राध्यापक विश्वनाथ प्रसाद ने बताया कि चारों तरफ से मिट्टी भराई के कारण उक्त विद्यालय भवन की नींव की उच्चाई कम होने से बरसात व उस विद्यालय के शौचालय के टंकी की ऑवर फ्लो बदबूदार पानी का जल जमाव विद्यालय के गेट से लेकर आंगन में हमेशा रहता है।

इससे हमेशा सांप बिच्छू ,कीड़े ,मकोड़े निकलते रहता है। विद्यालय एक सौ छात्राओं को रखने की क्षमता है, लेकिन अब साठ पैंसठ छात्राएं रहती है।अन्य छात्रा इसके भय से पलायन कर गए है।विद्यालय के चारों तरफ से मिट्टी भराई होने से इसकी सरजमीन खाल (नीच )हो गया है। अगल बगल गली मुहल्ले के बरसात की पानी का जमावड़ा यही होता है।विद्यालय परिसर से पानी निकासी का रास्ता नहीं है। यहां पानी का ठहराव हो जाता है। इससे विद्यालय चारों तरफ से जलजमाव से घिरा हुआ है। बदबूदार दुर्गंध देता है । इससे सांप बिच्छू काटने व छात्राओं के बीच संक्रमण रोग फैलने का भय है। शिक्षक व छात्राओं के स्वच्छता को लेकर शिक्षा विभाग ने उस विद्यालय को बीआरसी की दूसरी मंजिल पर शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। बीईओ विनय कुमार ने बताया कि जिला के टीम के द्वारा विद्यालय की वस्तु स्थिति की जांच किया गया है।उसके बाद जिला निर्देश पर बीआरसी में अस्थाई रूप से शिफ्ट करने की प्रक्रिया किया जा रहा है

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।