Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsIntermediate Practical Exam 2026 Schedule and Admit Card Distribution Announced
इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा 10 से

इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा 10 से

संक्षेप:

मोतिहारी में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 की प्रायोगिक परीक्षा 10 जनवरी से शुरू होगी। स्कूलों ने परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है और एडमिट कार्ड का वितरण किया जा रहा है। परीक्षा 10 से 20 जनवरी तक दो पालियों में होगी। परीक्षा सामग्रियों का वितरण 8 और 9 जनवरी को होगा।

Jan 08, 2026 12:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

मोतिहारी। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा 10 जनवरी से आयोजित की जाएगी। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गयी है। छात्र-छात्राओं को एडमिट कार्ड बांटे जा रहे हैं। स्कूलों ने इसको लेकर शड्यिूल भी जारी कर दिया है। शहर के एमजेके कन्या इंटर कॉलेज के प्राचार्य लालबाबू साह ने बताया कि 10 से 20 जनवरी तक प्रायोगिक परीक्षा होगी। प्लस टू स्कूलों व वत्ति रहित इंटर कॉलेजों को अपने सुविधानुसार उक्त अवधि में परीक्षा लेनी है। एमजेके कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को एडमिट कार्ड का वितरण किया गया। इसके लिए छात्राओं की भीड़ देखी गयी। सभी कतारबद्ध होकर एडमिट कार्ड ले रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्राचार्य के अनुसार परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है दो पालियों में सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक व 1:30 बजे से 4:45 बजे तक होगी। इधर, मंगल सेमिनरी के प्राचार्य उमेश कुमार ने बताया कि एडमिट कार्ड का वितरण हो रहा है। 10 जनवरी से प्रायोगिक परीक्षा होगी। 40-40 के ग्रुप में दो पालियों में परीक्षा ली जाएगी। वहीं, जिला स्कूल के प्राचार्य रोहित कुमार ने बताया कि उनके यहां भी एडमिट कार्ड बंट रहा है। साइंस व कॉमर्स का 40-40 व आर्ट्स में 50-50 का ग्रुप बनाकर दो पालियों में परीक्षा होगी। परीक्षा सामग्रियों का आज से होगा वितरण: इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा की सामग्री जिला को उपलब्ध हो गयी है। इसको लेकर डीईओ कार्यालय ने शड्यिूल जारी कर दिया है। जिसके अनुसार, परीक्षा केंद्र कोड 3537 से 3626 तक 8 जनवरी को व परीक्षा केंद्र 3627 से 3699 तक 9 जनवरी को वितरण होगा।