Intensive Search Operation at Raxaul Railway Station Following Terrorist Infiltration Alert पाकिस्तानी आतंकवादियों के घुसपैठ को लेकर रेल पुलिस का चला सर्च अभियान, Motihari Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsIntensive Search Operation at Raxaul Railway Station Following Terrorist Infiltration Alert

पाकिस्तानी आतंकवादियों के घुसपैठ को लेकर रेल पुलिस का चला सर्च अभियान

पाकिस्तान से नेपाल पहुंचे तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों के बिहार सीमा में घुसपैठ की सूचना के बाद रक्सौल रेलवे स्टेशन पर सघन सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस ने प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और अन्य क्षेत्रों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीFri, 29 Aug 2025 07:27 PM
share Share
Follow Us on
पाकिस्तानी आतंकवादियों के घुसपैठ को लेकर रेल पुलिस का चला सर्च अभियान

रक्सौल। पाकिस्तान से नेपाल पहुंचे तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों के बिहार सीमा में घुसपैठ की सूचना के बाद रक्सौल रेलवे स्टेशन में शुक्रवार को रेल पुलिस ने थानाध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में सघन सर्च अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय, पार्सल, बुकिंग काउंटर, सरकुलेटिंग एरिया की तलाशी ली गयी व मेटल डिटेक्टर से विस्फोटक व हथियार आदि की खोज की गयी। आतंकी घुसपैठ को लेकर यात्रियों को जागरूक करते संदिग्ध आतंकी दिखने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस व प्रशासन को देने की अपील की गयी। आम सूचना दिया गया कि वैसे आतंकी को गिरफ्तार कराने वालों को एसपी से 50 हजार रूपया का ईनाम दिये जायेगा।

इस दौरान लंबी दुरी के सभी ट्रेनों की चेकिंग की गयी व स्टेशन आने वाले यात्रियों के सामान की जाँच एक्सरे मशीन से किया गया। उधर रक्सौल पुलिस थानाध्यक्ष विजय कुमार के नेतृत्व में आतंकी टोह में नोनियाडीह, सहदेवा, महदेवा, अहिरवाटोला सहित संभावित ठिकानों पर सघन निगरानी व खोजी अभियान चलाया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।