अस्पताल की दीवार पर गुटका थूका देख अधिकारी नाराज

अस्पताल की दीवार पर गुटका थूका देख अधिकारी नाराज

संक्षेप:

रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल के पुर्नगठित रोगी कल्याण समिति ने अस्पताल का निरीक्षण किया। ओपीडी के पास गंदगी और साफ-सफाई की स्थिति पर चिंता जताई। समिति ने विभिन्न विभागों का मुआयना किया और मरीजों की...

Jul 24, 2025 03:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share

रक्सौल। रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल के पुर्नगठित रोगी कल्याण समिति के शासी निकाय के नामित सदस्यों ने बुधवार को अस्पताल पहुंच कर विभिन्न सुविधाओं व कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी के पास गुटखा और पान के थूक से फैली गंदगी और साफ सफाई में कुव्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई। इस क्रम में टीम ने ओपीडी सेवाएं, दवा वितरण कक्ष, अल्ट्रासाउंड, एक्स रे विभाग, खून जांच घर, टीबी जांच,परिवार नियोजन,टीकाकरण कक्ष एवं दवा वितरण विभाग, इमरजेंसी सेवाएं, जीविका दीदी के रसोई घर व प्रसव कक्ष का मुआयना किया। इस अवसर पर दंत चिकित्सक का कक्ष खाली मिला। कई कक्ष में ताला लटकता पाया गया ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

समिति के सदस्यों ने इलाज कर रहे मरीज के परिजनों से भी मिलकर उनकी परेशानियों को जाना। अस्पताल के सभी ओपीडी के आगे टोकन डिस्प्ले चालू करने पर जोर दिया गया। रोस्टर के अनुसार सभी डॉक्टरों की उपस्थिति का निर्देश दिया। अवैध पार्किंग रोकने व सुरक्षा दृष्टिकोण से अस्पताल अस्पताल के मुख्य द्वार पर गेट लगाने ,पेय जल और मरीजों के बैठने की सुविधा बढ़ाने पर भी जोर दिया ।