मधुबन में खुला सीबीआई बीसी मैक्स पॉइंट

मधुबन में खुला सीबीआई बीसी मैक्स पॉइंट

संक्षेप:

मधुबन प्रखंड के जितौरा पहाड़ी चौक पर विधायक राणा रंधीर सिंह ने सेंट्रल बैंक इंडिया के बिजनेस कॉरिसपोंडेंट पॉइंट (बीसी मैक्स) और एटीएम का उद्घाटन किया। इससे ग्रामीणों को वित्तीय लेन-देन में सहायता...

Sep 11, 2025 06:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share

मधुबन।,निसं। मधुबन प्रखंड के जितौरा पहाड़ी चौक पर सेंट्रल बैंक इंडिया के बिजनेस कॉरिसपोंडेंट पॉइंट(बीसी मैक्स) व एटीएम का उद्घाटन विधायक राणा रंधीर सिंह ने किया। बीसी मैक्स के आरएम रंधीर कुमार व शाखा प्रबंधक मो.आजम ने बताया कि इस पॉइंट के खुल जाने से ग्रामीण स्तर पर लोगों को वित्तीय लेन-देन में काफी सहायता मिलेगी। लोग इस पॉइंट से खाता व एटीएम के माध्यम से रूपए की सहज ढंग से जमा निकासी करेंगे। एटीएम कार्ड भी सुविधाजनक ढंग से लोगों को मिल जाएगा। इस पॉइंट पर एटीएम मशीन भी लगा दिया गया है। बैंक के इस पॉइंट से लोगों को सभी तरह की सेवाएं मिलेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

खाता खोलने के साथ एटीएम मिल जाएगा व उससे आप जमा निकासी भी तुरंत शुरू कर देंगे। चेक बुक के लिए आवेदन भी लिया जाएगा। इस पाइंट के खुल जाने से ग्रामीण स्तर पर लोगों को वित्तीय लेन-देन व राशि ट्रांसफर की सुविधा बढ़ जाएगी। मौके पर सीबीआई कृष्णानगर शाखा के प्रबंधक अजीत पुरी,मुखिया बेवी यादव,धनंजय यादव,जगदीश प्रसाद,रंजेश यादव,राज किशोर सिंह,सुभाष प्रसाद,रामबालक कुशवाहा,उदय शंकर गुप्ता आदि मौजूद थे।