अल्ट्रासाउंड सहित हेल्थ डायग्नोस्टिक सेंटर सील
मोतिहारी में अवैध नर्सिंग होम और जांच घर पर छापेमारी के दौरान अल्ट्रासाउंड और हेल्थ डायग्नोस्टिक सेंटर को कागजात की कमी और अनियमितताओं के कारण सील कर दिया गया। जांच में पता चला कि अल्ट्रासाउंड का लाइसेंस नवीनीकरण नहीं हुआ था और कई अन्य कमियां भी थीं।

मोतिहारी। अवैध नर्सिंग होम व जांच घर के खिलाफ चल रही छापेमारी अभियान में सदर अस्पताल रोड में अपना अल्ट्रासाउंड व हेल्थ डायग्नोस्टिक सेंटर को कागजात के अभाव में व जांच में अनियमितता पाए जाने पर उक्त दोनों केंद्र को सील कर दिया गया। जांच टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ सुनील ने बताया कि जांच के क्रम में पाया गया कि अपना अल्ट्रासाउंड का लाइसेंस का रिनुअल नहीं था व मृत व्यक्ति के नाम पर उसका संचालन हो रहा था। हेल्थ डायग्नोस्टिक सेंटर के पास कागजात नहीं थे। इसके अलावा अन्य कई कमियां पाई गई। इसको लेकर सील किया गया है।
उन्होंने बताया कि छापेमारी के डर से सोमवार को शटर गिरा भाग खड़े हुए थे। आज भी कई जांच घर व क्लीनिक का शटर गिरा हुआ था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


