मैट्रिक उत्तीर्ण बच्चों को मेडल देकर किया सम्मानित
मधुबन के नवरंगिया माधोपुर उच्च विद्यालय में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण मैट्रिक के छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पंसस के प्रतिनिधि सुमन कुमार सिंह ने 11 छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षा के महत्व को उजागर किया और कहा कि शिक्षा से ही ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है।

मधुबन। उच्च विद्यालय नवरंगिया माधोपुर में सोमवार को प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण मैट्रिक के छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। पंसस के प्रतिनिधि व विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य सुमन कुमार सिंह ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण 11 छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा वह दौलत है। जिसे कोई चोरी नहीं कर सकता। शिक्षा की बदौलत ही ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है। मौके पर प्रभारी एचएम दिनेश्वर पंडित,इंद्रजीत कुमार, विनोद कुमार यादव,अमित कुमार,कंचन शर्मा,निशि,राम विनय पासवान, जिन्नत बानो,बजिन्द्र पंडित,सौरभ खान,ममता पटेल,शशि प्रकाश आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


