हरसिद्धि में होली मिलन समारोह

Mar 01, 2026 11:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

हरसिद्धि में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देना था। लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग शामिल हुए और सभी ने मिलकर त्यौहार मनाने की अपील की।

हरसिद्धि में होली मिलन समारोह

हरसिद्धि। रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी अखिलेश कुशवाहा के आवास पर हुआ। इसमें कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के लोगों को एक मंच पर एकत्रित कर आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे को मजबूत करना था। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। तथा आपसी सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के आयोजन में अखिलेश कुशवाहा, नीरज शाक्य, संजीव कुमार एवं नितिन मौर्य सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन नित्यानंद कुमार ने किया।

जबकि अध्यक्षता अखिलेश कुशवाहा ने की। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य उमेश सिंह कुशवाहा, विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नागेंद्र बिहारी, मुखिया दशरथ सिंह ,सरपंच राजू शाह , सामाजिक कार्यकर्ता जंग बहादुर कुशवाहा, शिक्षक सुरेंद्र यादव एवं सामाजिक कार्यकर्ता नागेश कुमार आदि ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। वक्ताओं ने होली के पर्व को प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक बताते हुए सभी से मिलजुल कर त्योहार मनाने की अपील की। समारोह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।