होली मिलन में हास्य-व्यंग्य पर झूमे लोग
मोतिहारी में सिटीजन फोरम द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव ने होली के भाईचारे के संदेश को साझा किया। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ, जिसमें भोजपुरी गीत, शायरी, और नृत्य शामिल थे। इस समारोह ने शहरवासियों के बीच एकता और खुशी का संचार किया।

मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिटीजन फोरम ऑफ मोतिहारी के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय एक होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम प्रारंभ करते हुए अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव ने स्वागत सम्बोधन में होली के भाईचारे के संदेश, उसके प्राकृतिक व वैज्ञानिक पहलू को बताया। शहरवासियों को सिटीजन फोरम की ओर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के संयोजक अंगद सिंह एवं पूर्व सचिव सतीश टंडन ने बड़े ही मनोरंजक व मनभावन ढंग से कार्यक्रम का संचालन किया। पूर्व अध्यक्ष बिंटी शर्मा व अंजनी अशेष के युगलबंदी, ई• अजय कुमार आजाद के भोजपुरी गीत, संस्थापक अध्यक्ष बीरेंद्र जालान की शायरी और चुटकुले, सतीश टंडन का हास्य-व्यंग, निशा गुप्ता का भाव नृत्य, विमला मिश्रा का सामूहिक गायन व अंगद , अरविंद सर्राफ, चन्देश्वर मिश्रा उर्फ चन्द्रू , अमित कुशवाहा व सुधीर गुप्ता श्रीप्रकाश चौधरी ने समा बांध दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



