जिले में हुई झमाझम बारिश, गली-मोहल्ले लबालब

Sep 12, 2025 01:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

मोतिहारी में बारिश के कारण शहर के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। बलुआ टाल, चांदमारी, एकौना, राजेंद्र नगर, और इंदिरा नगर में सड़कों पर बारिश का पानी जमा रहा। हालांकि, यह बारिश धान की फसल के लिए वरदान...

जिले में हुई झमाझम बारिश, गली-मोहल्ले लबालब

मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में झमाझम बारिश हुई।बारिश से शहर के गली मोहल्ले लबालब हो गए। कुछ देर के लिए सड़कों पर जलभराव हो गया। कुछ समय बाद नालों से होकर धीरे धीरे जल की निकासी हुई। हालांकि कई सड़कों पर देर तक बारिश का पानी जमा रहा। विगत रात से ही बारिश रुक रुक कर हो रही थी। लेकिन गुरुवार अहले सुबह जमकर बारिश हुई। बारिश से शहर के इन मोहल्लों में हुआ जलजमाव : बारिश से शहर के बलुआ टाल,चांदमारी, एकौना, राजेंद्र नगर,इंदिरा नगर, मठिया जीरात सहित कई अन्य मोहल्लों में सड़कों पर बारिश का जलजमाव रहा। बाली निकल रही धान फसल के लिए वरदान : धान फसल में बाली निकलनी शुरू हो गई थी।

लेकिन बारिश के अभाव में छिंटपुट रूप से धान की बाली निकल रही थी। बारिश नहीं होने से किसान निजी सिंचाई व्यवस्था से धान फसल में पटवन कर रहे थे। लेकिन जिले में हुई अच्छी बारिश धान फसल के लिए वरदान साबित हुई। अब धान की बाली एक समान रूप से निकल सकेगी। इसके अलावा अच्छी बारिश होने से पिछात धान फसल में टॉप ड्रेसिंग के लिए यूरिया की मांग बढ़ गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsHeavy Rain in Motihari Causes Waterlogging Beneficial for Rice Crop
;;;