मधुबन की सड़कों पर कई जगहों पर जलजमाव

हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

मधुबन में शुक्रवार की रात हुई बारिश से गर्मी से राहत मिली है। सब्जी और मूंग की खेती को लाभ हुआ है, लेकिन कई सड़कों पर पानी जमा हो गया है। पुराना बाजार, खाटू श्याम बाबा चौक और अन्य सड़कों की स्थिति खराब हो गई है। जलजमाव के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है।

मधुबन की सड़कों पर कई जगहों पर जलजमाव

मधुबन। मधुबन में शुक्रवार की देर रात में हुई झमाझम बारिश से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। साथ ही तप रही धरती की प्यास बुझ गयी है। इस वर्षा से सब्जी व मूंग की खेती को काफी लाभ मिला है। वहीं वर्षा से कई सड़कों पर वर्षा का पानी जमा हो गया है।

सड़कों की स्थिति

अचानक तेज हवाओं के साथ हुई घनघोर वर्षा से कई सड़कों की स्थिति बदतर हो गयी है। वर्षा से सबसे बदतर हालत पुराना बाजार,खाटू श्याम बाबा चौक व गांधी नगर से सिनेमा हॉल रोड होते हुए मलंग चौक जाने वाली सड़क की हो गयी है। मधुबन पुराना बाजार के कई दुकानदार जलजमाव के बीच दुकानदारी करने के लिए विवश हैं। पानी जमा होने से बीच बाजार से गुजरना बंद है। खाटू श्याम बाबा चौक से गुजरने वाली सभी सड़कों पर जल जमाव हो गया है। इस चौंक से पानी हेलकर लोग आवागमन कर रहे हैं। वहीं सिनेमा हॉल रोड में टूटी सड़क के बीच गड्ढों में भरे पानी से गुजरकर लोग आवागमन कर रहे हैं।

जलजमाव की समस्या

मधुबन मलंग चौक कीचड़ से बजबजा रहा है। मधुबन पुराना बाजार-गंगापुर रोड, गांधीनगर-हजारीबाग रोड,डाकबंगला चौक से ब्लॉक जाने वाली सड़क व एनएच104 पर जगह-जगह वर्षा का पानी जमा होने से आवागमन काफी परेशानी भरा हो गया है। लोग बताते हैं कि सड़कों के बगल में नाला नहीं होने से जमे पानी से परेशानी झेलनी पड़ रही है। बताते हैं कि जहां नाला है। वहां अतिक्रमण के दबाव से नाला बंद हो चुका है। इससे पानी की निकासी बंद है।

सामान्य प्रश्न

मधुबन में बारिश कब हुई?
मधुबन में शुक्रवार की देर रात में झमाझम बारिश हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।