Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsHeavy Rain Causes Waterlogging in Dhaka Affecting Local Businesses and Schools
लगातार बारिश से ढाका व्यापार मंडल परिसर में जलजमाव

लगातार बारिश से ढाका व्यापार मंडल परिसर में जलजमाव

संक्षेप:

सिकरहना में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से ढाका में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। व्यापार मंडल के परिसर में पानी भर गया है, जिससे अधिकारियों और कर्मचारियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।...

Sep 12, 2025 01:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

सिकरहना। पिछले तीन दिनों से ढाका में हो रही बारिश से जगह जगह जलजमाव की स्थिति पैदा हो गयी है। बारिश से ढाका व्यापार मंडल परिसर में जलजमाव के कारण पूरा पानी भरा हुआ है। व्यापार मंडल के समीप पूर्व से बने नाला डेड हो जाने के कारण पानी के निकासी कोलेकर जेसीबी से व्यापार मंडल के चहारदीवारी के बगल से उड़ाही कर दिया गया है, जिसके कारण पूरा पानी व्यापार मंडल परिसर में ही जमा हो जा रहा है। व्यापार मंडल में ही सहकारिता विभाग का कार्यालय है लेकिन पूरे परिसर में पानी भरा होने के कारण कार्यालय में अधिकारी, कर्मी, पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधक को जाने में परेशानी हो रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बारिश से ढाका घोड़ासहन रोड में चैनपुर ढाका ब्रह्मस्थान के समीप मुख्य सड़क पर जलजमाव हो गया है, जहां से ढाका नगर परिषद द्वारा सेक्शन मशीन से पानी निकाला जा रहा है। यहीं हाल ढाका आजाद चौक से शिकारगंज रोड की है, जहां एक तरफ तो पीसीसी ढलाई हो गया है वहीं दूसरी ओर जलजमाव से वाहनों को आने जाने में परेशानी हो रही है। ढाका कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के समीप भी स्थिति और भी खराब है। वहां मुहल्ले में जानेवाली सड़क पर जलजमाव हो गया है, जिससे मुहल्ले में जानेवाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कस्तूरबा आवासीय विद्यालय होने के कारण उसमें रह रही छात्राओं को भी काफी परेशानी हो रही है। जलजमाव के कारण सांप बिच्छू का भी हमेशा खतरा बना रह रहा है। इधर, बारिश से धान के फ सलों को काफी फायदा मिल रहा है। बारिश से धान के फसलों का काफी ग्रोथ हो रहा है। धान के फसल में पड़ रहे जीव को बारिश से काफी राहत मिल रही है। बारिश से खेतों में पानी लगने से किसानों के चेहरे खिल रहे है।