फाल्गुन महोत्सव पर जमकर झूमे शहरवासी
चकिया में चकिया श्याम परिवार द्वारा चौथा श्याम फाल्गुन महोत्सव मनाया गया। भव्य ध्वजा निशान शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान जयकारों और फूलों से स्वागत किया गया। 1500 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भाग लिया और महाप्रसाद का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में लोकप्रिय गायकों ने प्रस्तुति दी।

चकिया। चकिया श्याम परिवार द्वारा शुक्रवार को चौथा श्याम फाल्गुन महोत्सव भक्ति से ओत-प्रोत माहौल में मनाया गया। भव्य ध्वजा निशान शोभायात्रा में सैकड़ों महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। निशान यात्रा ने स्थानीय धर्मशाला परिसर से निकल कर शहर के सभी मुख्य मार्गों का भ्रमण किया।निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालु खाटू बाबा श्याम के रंग में रंगे दिखाई दिए। निशान यात्रा के दौरान जमकर श्री श्याम के जयकारे लगे। लोगों ने शहर में जगह-जगह फूल बरसा निशान यात्रा का स्वागत किया।सारे धार्मिक अनुष्ठान पं ओमप्रकाश शर्मा द्वारा संपन्न कराए गए। आयोजकों के अनुसार इस बार 1500 से ज्यादा निशान यात्री यात्रा में शामिल हुए ।इस
मौके पर श्याम परिवार की तरफ से महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी.शुक्रवार संध्या ज्योत-भजन तथा महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।जागरण के दौरान लोकप्रिय गायक कुमार आदर्श और शुभम शर्मा ने अपनी अपनी प्रस्तुतियों से खुब वाहवाही बटोरी।इस अवसर पर बाबा का अलौकिक श्रृंगार कर छप्पन भोग लगाया गया।निशान यात्रा को लेकर प्रशासन भी चुस्त-दुरुस्त दिखाई दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



