प्रशिक्षण के लिए अस्पताल के वार्ड में लगाए गए आठ डॉक्टर का पता नहीं

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेज के पीजी छात्रों को सदर अस्पताल में ट्रेनिंग के लिए भेजा है। हालांकि, आठ प्रशिक्षु डॉक्टरों की उपस्थिति की कोई जानकारी नहीं है। मंगलवार को अल्ट्रासाउंड के लिए नियुक्त डॉक्टर गायब थीं, लेकिन उनकी हाजिरी बनी रही। सीएस डॉक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।

प्रशिक्षण के लिए अस्पताल के वार्ड में लगाए गए आठ डॉक्टर का पता नहीं

मोतिहारी,नगर संवाददाता। राज्य सरकार ने विभिन्न मेडिकल कॉलेज में पीजी कर रहे स्टूडेंट को सदर अस्पताल के विभिन्न विभाग में तीन महीने ट्रेनिंग के लिए भेजा है। मगर स्थिति यह है कि ट्रेनिंग में आए आठ डाक्टर कब आते हैं और कब जाते हैं इसकी कोई जानकारी सदर अस्पताल के पास नहीं है।मगर इनकी हाजिरी रोज बनती रहती है। इसकी कभी खोजबीन नहीं होती है। बताते है कि मंगलवार को अल्ट्रासाउंड के लिए जिस महिला प्रशिक्षु डॉक्टर की ड्यूटी लगी थी। उनका कोई अता पता नहीं था। मगर एटेंडेंस बना था।ऐसा ही आलम अन्य विभाग का है। जिसमें प्रशिक्षु डॉक्टर नहीं थे।

इस संबंध में सीएस डॉक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि इसकी पूरी जानकारी सदर अस्पताल डीएस से मांग रहे हैं । रिपोर्ट आने के बाद अगला स्टेप लिया जाएगा। अस्पताल सूत्र के अनुसार ट्रेनिंग में आए आठ डाक्टर को तीन महीने तक लगातार सातों दिन सदर अस्पताल में ड्यूटी भी करना है और ट्रेनिंग भी। डाक्टर की ड्यूटी सह ट्रेनिंग के लिए सदर अस्पताल के लैब, पीकू वार्ड , अल्ट्रासाउंड के अलावा सर्जरी व मेडिसिन विभाग है। इस संबंध में सीएस डॉक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि इसकी जांच होगी और कार्रवाई भी।इस संबंध में सदर अस्पताल डीएस से जानकारी मांगी जा रही है ।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।