एसडीओ ने किया घरेलू गैस एजेंसी का निरीक्षण
अरेराज अनुमंडल के चारों प्रखंडों में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। एसडीओ अंजली शर्मा ने कई गैस एजेंसियों और गोदामों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अफवाहों पर ध्यान न दें और रसोई गैस की होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं।

अरेराज। अनुमंडल के चारों प्रखंड क्षेत्र में संचालित गैस एजेंसी के गोदामों में गैस सिलेंडर भरपूर संख्या में उपलब्ध है । गैस की किल्लत होने की अफवाह फैलाई जा रही है । अफवाह फैलने की सूचना मिलते ही एसडीओ अरेराज अंजली शर्मा गुरुवार को दिन भर गैस प्लांट सहित कई घरेलू गैस एजेंसियों सहित गोदामों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र के गोदाम में उपलब्ध गैस सिलेंडर एवं एजेंसी का भौतिक सत्यापन को लेकर अधिकारियों की अलग अलग टीम गठित कर संग्रामपुर, पहाड़पुर,हरसिद्धि एवं अरेराज प्रखंड क्षेत्र के गैस एजेंसियों की जांच कराई गई। स्वयं एसडीओ द्वारा भी भारत गैस एजेंसी अरेराज के गोदाम एवं हरसिद्धि के गैसप्लांट का भी निरीक्षण किया गया ।
बताया कि अनुमंडल क्षेत्र के किसी भी गैस गोदाम में सिलेंडर की कमी नहीं है। सभी गैस एजेंसी को रसोई गैस की होम डिलीवरी करने को लेकर कड़े निर्देश भी दिए गए है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अफवाह का शिकार होने से बचे एवं एजेंसी के सामने अनावश्यक रूप से भीड़ नहीं लगाएं।अगर किसी भी उपभोक्ता को घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर कोई परेशानी हो तो उसकी शिकायत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से करें ताकि उनके शिकायतों का तत्क्षण निवारण किया जा सके। निरीक्षण दल में बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित,राजस्व पदाधिकारी बिनोद पांडेय, सहित आपूर्ति से जुड़े अन्य अधिकारी भी शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


