मोतिहारी। एक संवाददाता
विश्व हिन्दू परिषद् ने मोतिहारी प्रखंड के बंसवरिया में राम मंदिर निर्माण को लेकर राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह समर्पण अभियान की बैठक की। अध्यक्षता केदार शुक्ला ने की। बैठक को संबोधित करते हुए विहिप के बिहार झारखंड के क्षेत्र समपर्क प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम इस देश के स्वाभिमान हैं। वे हिन्दुस्तान के राष्ट्र पुरूष हैं। संघ विचार परिवार के संग़ठनों द्वारा 15 जनवरी से 27 फ़रवरी तक राम मंदिर निर्माण को लेकर ग्यारह करोड़ परिवार में जाकर चार लाख़ गांवों तक 10 रुपये,100 रुपये व 1000 रुपये की सहयोग राशि लेगा। संचालन बजरंगदल के जिला संयोजक हेमन्त कुमार ने किया। इस अवसर पर मनोज शुक्ला को प्रखंड अभियान प्रमुख व अभियान प्रमुख आनंद सिंह को बनाया गया। मौके पर संजय अभि, शिवकुमार शुक्ला, सोनल शुक्ला, लाल बाबू राम, कुंदन पांडेय सहित कई थे।