ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारीआदापुर में जाली नोट के साथ चार तस्कर धराये

आदापुर में जाली नोट के साथ चार तस्कर धराये

आदापुर के मूर्तिया गांव से जाली नोट के साथ चार तस्कर पकड़े गये। तस्करों के पास से दो लाख तेरह हजार पांच सौ जाली नोट बरामद हुआ। दो हजार व पांच सौ के जाली नोट तस्करों के पास थे। जाली नोट को आदापुर व...

आदापुर में जाली नोट के साथ चार तस्कर धराये
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीSat, 14 Mar 2020 11:23 PM
ऐप पर पढ़ें

आदापुर के मूर्तिया गांव से जाली नोट के साथ चार तस्कर पकड़े गये। तस्करों के पास से दो लाख तेरह हजार पांच सौ जाली नोट बरामद हुआ। दो हजार व पांच सौ के जाली नोट तस्करों के पास थे। जाली नोट को आदापुर व आसपास के बाजार में चलाने की योजना थी। एसपी नवीन चन्द्र झा का कहना है कि गिरफ्तार तस्कर पूर्व में भी जाली नोट के साथ नई दिल्ली, घोड़ासहन व समस्तीपुर से पकड़े गये थे। चारों पेशेवर तस्कर है। बंगलादेश के बॉर्डर से जाली नोट की खेप लेकर आया था। पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत भेजे गये। गिरफ्तार तस्करों में आदापुर मूर्तिया के आश मोहम्मद, घोड़ासहन के जुलफ्कार आलम, दरपा के पीपरा गांव के सेराजुल अंसारी व हरपुर थाने के रामपुर निवासी शमशुद्दीन बैठा शामिल है। तस्करों के पास से दो हजार के 47 व पांच सौ के 239 जाली नोट बरामद हुआ। इसके अलावा चार सेलफोन व एक बाइक भी बरामद की गयी। आश मोहम्मद छह वर्ष पूर्व नई दिल्ली में जाली नोट के साथ गिरफ्तार हुआ था। कई वर्ष जेल में रहा। जमानत पर बाहर निकलने के बाद फिर से जाली नोट की तस्करी शुरू कर दी । वहीं जुल्फेकार को पुलिस ने जाली नोट के साथ घोड़ासहन व समस्तीपुर से पहले गिरफ्तार किया था। वह भी वर्षो जेल में रहा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें