ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारीअलग-अलग घटनाओं में चार की मौत

अलग-अलग घटनाओं में चार की मौत

शिकारगंज थाना क्षेत्र के बटौआ गांव में होली के दिन एक युवक की करंट लगने से मौत हो गयी है। मृतक शंकर पासवान(47) होली के दिन अपने घर का पंखा जोड़ रहा था। इसी बीच करंट लग जाने से उसकी मौत हो गयी...

अलग-अलग घटनाओं में चार की मौत
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीSat, 23 Mar 2019 12:07 AM
ऐप पर पढ़ें

शिकारगंज थाना क्षेत्र के बटौआ गांव में होली के दिन एक युवक की करंट लगने से मौत हो गयी है। मृतक शंकर पासवान(47) होली के दिन अपने घर का पंखा जोड़ रहा था। इसी बीच करंट लग जाने से उसकी मौत हो गयी है।

घटना के बाद परिजनों ने उसे ढाका सदर अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पूरे गांव में होली का रंग फीका पड़ गया। ग्रामीणों ने इस बार होली नहीं मनायी। थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही दाह संस्कार कर दिया है।

रामपुर में करंट लगने से युवक की मौत

केसरिया। केसरिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शिवदेनी पासवान (32) की आटा चक्की मिल की टीन वाले छत में बिजली का तार नंगा होने के कारण बिजली का करंट आ गया था। युवक ज्यों ही अपनी मिल में घुसा उसके सिर का सम्पर्क छत नीचा होने के कारण उसके सम्पर्क में आ गया, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना से पूरे गांव में मातम छा गया। होली का माहौल गम में बदल गया। घटना की पुष्टि स्थानीय मुखिया सूरज पासवान ने की है।

वाहन की ठोकर से युवक की मौत : सुगौली। थाना की छपराबहास ईदगाह के समीप गुरुवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक दक्षिण मनसिंघा गांव निवासी प्रभु मुखिया के पुत्र नन्हक मुखिया (24 ) बताया जाता है, जो देर शाम अपने घर से साइकिल से किसी रिश्तेदार के घर जा रहा था।

रास्ते में छपराबहास ईदगाह के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। इस बाबत थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गयी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें