ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारीनेपाल के गौर में घुसा बाढ़ का पानी

नेपाल के गौर में घुसा बाढ़ का पानी

नेपाल के रौतहट जिला के सपगढ़ा गांव मे बागमती व लालबकेया नदी की उफान से बाढ़ की स्थिति भयावह हो गयी है। पूरा गांव जलमग्न हो गया है। घरों में बाढ़ का पानी घुसने के बाद लोगों में अफरातफरी मच गयी है। पानी...

नेपाल के गौर में घुसा बाढ़ का पानी
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीSun, 28 Jul 2019 11:57 PM
ऐप पर पढ़ें

नेपाल के रौतहट जिला के सपगढ़ा गांव मे बागमती व लालबकेया नदी की उफान से बाढ़ की स्थिति भयावह हो गयी है। पूरा गांव जलमग्न हो गया है। घरों में बाढ़ का पानी घुसने के बाद लोगों में अफरातफरी मच गयी है। पानी के बढ़ने और डूबने के भय से भयाक्रांत ग्रामीण सड़क पर रस्सी के सहारे सुरक्षित स्थान के तरफ पलायन कर रहे हैं। रौतहट के जिला मुख्यालय गौर में भी पानी फैल गया है।

अस्पताल, बाजार सभी जगह जल जमाव है। बागमती नदी किनारे स्थित पिपरा भलोहिया गांव में भी बाढ़ का पानी फैलने से गांव जलमग्न है। हलांकि सरकार द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। मगर बाढ़ पीड़ितों की संख्या के सामने राहत सामग्री काफी कम पड़ रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें