लगातार बारिश से नदियां उफान पर आने लगी है। बाढ़ का संकट फिर गहराने लगा है। आपदा बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार सभी नदियों के जलस्तर में वृद्धि जारी है। गंडक चटिया का 65.90 मीटर पर जलस्तर में वृद्धि जारी है।
बूढ़ी गंडक नदी के लालबकेया में रेड निशान को पार कर जलस्तर 72.38 मीटर पर पहुंच गया है। इस नदी के खतरे का जलस्तर 71.19 मीटर है। इसके अलावा लालबेगिया का जलस्तर 61.30 मीटर व गंडक बराज का जलस्तर 109.69 मीटर पर वृद्धि जारी है। गंडक बराज ने गुरुवार को 3 लाख 84 हजार 200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
लालबकेया में जलस्तर बढ़ा :सिकरहना। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण लालबकेया नदी के जलस्तर में वृद्धि हो गयी है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। जलस्तर खतरे के निशान 71.15 मीटर को पार करते हुए 72.21 मीटर तक पहुंच गया है। हालांकि जल निस्सरण प्रमंडल, मोतिहारी के जेई बबन सिंह ने बताया कि नदी का जलस्तर स्थिर बना हुआ है।