
मारपीट में पांच घायल, एफआईआर
मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र में स्टेशन रोड पर दो पक्षों के बीच झगड़े में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें मारपीट और रंगदारी की मांग का आरोप लगाया गया है। मामले की छानबीन जारी है।
मोतिहारी, निसं। नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड़ में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। मामले में दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर नगर थाना में एफआईआर दर्ज हुई है। एक पक्ष से विजय कुमार की पुत्री नेहा कुमारी ने रंजू देवी, शिवम कुमार, पुष्पम कुमार, अमरेंद्र चौबे को आरोपित करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। कहा है कि आरोपित उसके भाई सनी कुमार को बुलाकर ले गए तथा गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसे व उसके भाई को मारपीट कर जख्मी कर दिया तथा आभूषण छीन लिया।
वहीं दूसरे पक्ष से अमरेंद्र कुमार चौबे ने आकाश कुमार पटेल, मिठू पटेल, आकाश कुमार, गोलू कुमार, सनी कुमार सहित अन्य को आरोपित किया है। कहा है कि उक्त आरोपित उसके आवासीय होटल में घुस गए तथा गाली-गलौज करते हुए दो लाख रुपए रंगदारी की मांग करने लगे। विरोध करने पर उसे व उसके दो पुत्रों शुभम चौबे व पुष्पम चौबे को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




