झोपड़ी में खाना बनाते समय लगी आग
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मोतिहारीबंजरिया के नंदपुर गांव में खाना बनाते समय दो झोपड़ियों में आग लग गई। आग की चिंगारी से यह घटना हुई, जिससे झोपड़ी के ऊपर से बिजली का तार भी टूट गया। स्थानीय लोगों ने अग्निशामक को सूचित किया। इस आग में झोपड़ी में रखा अनाज, कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गया।

बंजरिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव में बुधवार को खाना बनाने के दौरान दो झोपड़ी नुमा घरों में आग लग गयी। स्थानीय लोगों के अनुसार मोहल्ले के परमानंद पासवान और योगेंद्र पासवान के घर जल गये। लोगो ने बताया कि खाना बनाने के दौरानआग की चिंगारी से घर में आग लग गई । आग इतनी तेज लगी कि झोपड़ी के ऊपर से बिजली कर तार टूट कर गिर गया जिससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गयी। लोगों ने तुरंत अग्निशमन को फोन कर घटना की जानकारी दी । झोपड़ी में रखे अनाज, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गये।
ये भी पढ़ें:झोपड़ी में खाना बनाते समय लगी आग
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


