Motihari News: ढाका में महावीरी झंडा शांतिपूर्ण सम्पन्न
Motihari News: सोमवार को ढाका प्रखंड क्षेत्र में नाग पंचमी का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। घरों में पूजा अर्चना के साथ महावीरी झंडा जुलूस निकाला गया। सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस तैनात की गई थी। जुलूस की निगरानी ड्रोन, वीडियो और सीसीटीवी से की गई थी।

Motihari News: सिकरहना, निज संवाददाता। पूरे ढाका प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को हर्षोल्लासपूर्ण नाग पंचमी का त्योहार मनाया गया ’ घरों में सुबह पूजा अर्चना की गई। नाग पंचमी के अवसर पर ढाका क्षेत्र में महावीरी झंडा जुलूस निकाला गया। शांतिपूर्ण झंडा जुलूस को सम्पन्न कराने को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे. सभी संवेदनशील जगहों पर मज्ट्रिरेट व पुलिस की तैनाती की गई थी। ढाका में ड्रोन कैमरा, वीडियो कैमरा व सीसीटीवी कैमरा से जुलूस पर नजर रखी जा रही थी। पांच जगहों पर कंट्रोल रूम बनाए गए थे। ढाका व करमावा महावीरी अखाड़ा पर कई गांवों के लोग झंडा जुलूस लेकर पहुंचे।
इसको लेकर काफी गहमागहमी रहती है। लोग लाठी भांज अपने खेल का करतब दिखाते हैं। जुलूस को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर एसडीओ विजय कुमार, डीएसपी अभिषेक कुमार, सीओ अर्चना भारती, बीडीओ अभिषेक राज, इंस्पेक्टर धनंजय कुमार नर्दिोष, ढाका थानाध्यक्ष राजरुप राय, पचपकड़ी थानाध्यक्ष उत्तम सहित जिला से आये कई पुलिस पदाधिकारी लगे हुए थे। वहीं दोनों समुदाय के शांति समिति के सदस्य भी मौजूद थे।


