नगर के चौक-चौराहों पर खुल गयी हैं तिलकुट की दुकानें
मोतिहारी में मकर संक्रांति के लिए उत्साह का माहौल है। लोग घरों की सफाई और खरीदारी में जुटे हैं। बाजार में तिलकुट और लाई की मांग बढ़ गई है। तिलकुट की कीमत 340 से 600 रुपये प्रति किलो के बीच है। लोग विभिन्न प्रकार के चूड़ा और गुड़ भी खरीद रहे हैं।
मोतिहारी,। पंद्रह जनवरी मंगलवार को मंकर संक्रांति को लेकर नगर में उत्साह का माहौल बन गया है। सभी घरों में संक्रांति मनाने की जोरदार तैयारी की जा रही है। घरों की साफ सफाई के साथ ही लोग खरीदारी में जुटे हुए हैं। नगर के बाजारों में लाई ,तिलकुट व तिलपापड़ी की बहुत डिमांड है। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के चौक-चौराहों तक लाई व तिलकुट की सोंधी खुशबू फैली हुई है। लाई व तिलकुट की बढ़ी मांग : संक्रांति को लेकर नगर के जानपुल चौक, गांधी चौक, छतौनी चौक, बलुआ बाजार, हेनरी बाजार,कुंआरी देवी चौक व मीना बाजार में तैयार लाई 80 से 90 रु.प्रति किलो, तिलवा 250 रु. से 300रु.किलो की दर से बिक रहा है।
चीनी का बना गया तिलकुट 350 रु.किलो तथा गुड़ का बना तिलकुट 360रु से 380 रु.किलो.की दर से बिक रहा है। वहीं बादाम मिला स्पेशल तिलकुट 400 रु. किलो, तिलपापड़ी 400 रु.किलो व गजक की खरीदारी लोग 30 रुपये पीस की दर से कर रहे हैं। तरह-तरह की तिलकुट से सजी हैं दुकानें : मकर संक्रांति को लेकर तरह-तरह के तिलकुट से बाजार सजा हुआ है। लोग अपने हिसाब से तिलकुट की खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में गुड़ का खोआ तिलकुट 600 रुपया प्रतिकिलो, चीनी का खोआ तिलकुट 580 रुपया प्रति किलो, गुड़ का तिलकुट 340 रुपया प्रति किलो, चीनी का तिलकुट 280 से 320 रुपया प्रतिकिलो, काला और उजला तिलकुट 400 रुपया प्रतिकिलो, गुलाबी रेवड़ी 250 रुपया प्रतिकिलो और मीठा रेवड़ी तीन सौ रुपया प्रतिकिलो तक के रेट से बिक रहा है। मिर्चा चूड़ा की हो रही खूब बिक्री : नगर के बाजारों में साधारण चूड़ा चालीस से पचास रुपये किलो, कतरनी चूड़ा 60 से 80 रु.किलो, बासमती चूड़ा 80रू. मिर्चा चूड़ा 140 से 150 रुपये प्रति किलो,गुड़ 40 से साठ रु.किलो ,खिचड़ी बनाने में उपयोग होने वाली उड़द दाल 110 रु.से 120 रुपये प्रति किलो,उजला तिल 200 रु.किलो तथा अदरख 80 रुपये किलो की दर से बिक रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




