
हादसा: दो ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत, तीन घायल
डुमरियाघाट में स्टेट हाइवे 74 पर रमपुरवा गांव के टेढ़का पुल पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक ट्रक चालक की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
डुमरियाघाट। स्टेट हाइवे 74 सड़क के खजुरिया से अरेराज जाने वाली मार्ग में रमपुरवा गांव स्थित टेढ़का पुल पर दो ट्रकों में आमने सामने की टक्कर हो गयी। जिसमें एक ट्रक चालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। वहीं दोनों ट्रकों में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक पप्पू पासवान (39) गया जिला के वजीरगंज थाना अंतर्गत बुधौली गांव का निवासी था। वहीं जख्मी में कृष्ण कुमार गोस्वामी बस्ती जिला के सोनहा थाना अंतर्गत गुनगुन चितौरा गांव का निवासी है। दूसरा बरिहा थाना के शशि कुमार व पटना के नीतीश कुमार है। मिली जानकारी के अनुसार, मुर्गी दाना लदा ट्रक अरेराज की ओर से आ रहा था।
तभी रमपुरवा टेढ़का पुल के समीप सामने से आ रही ट्रक से आमने सामने की टक्कर हो गयी। जिसमें एक चालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। वहीं दोनों ट्रकों में मौजूद तीन लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से तीनों को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने बताया कि चालक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना की जांच की जा रही है। घटना स्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। वहीं पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटाकर सड़क के यातायात को सुचारू कराया। टेंपो ने महिला को मारी ठोकर, इलाज के दौरान मौत सुगौली। सुगौली थाना के सुगांव गांव के सामने मंगलवार की रात करीब आठ बजे छपवा मोतिहारी बाईपास सड़क पार कर रही महिला की टेम्पो की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका सुगांव निवासी शेख नाजिम की पत्नी जमीला खातून थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस उसे सीएचसी सुगौली इलाज के लिए लेकर आई। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार मृतका किसी शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस अपने घर आ रही थी। इस दौरान सड़क पार करने के दौरान मोतिहारी की ओर जा रही टेम्पो की चपेट में आ गई। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




