ऑटो-स्कॉर्पियो की टक्कर ऑटो चालक की हुई मौत
मोतिहारी में एनएच-28 ए पर बुधवार को एक ऑटो और स्कॉर्पियो के बीच टक्कर हुई, जिसमें ऑटो चालक रंभू सिंह (53) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक अन्य व्यक्ति प्रेम सिंह घायल हो...

मोतिहारी, निसं। एनएच-28 ए मोतिहारी-बेतिया मोतिहारी पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बैरिया देवी स्थान के समीप बुधवार को ऑटो-स्कॉर्पियो में भिड़ंत हो गई। सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक की मौत हो गई। मृतक पिपरा थाना क्षेत्र के चिंतामनपुर रामगढ़वा निवासी रंभू सिंह (53) थे। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ऑटो सवार एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जख्मी व्यक्ति की पहचान उक्त गांव निवासी प्रेम सिंह है। जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अंबेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि फोन पर सूचना मिली थी कि ऑटो चालक गाड़ी खड़ी कर सड़क किनारे शौच के लिए जा रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल : मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक रंभू सिंह को चार पुत्री है। इसमें दो पुत्री की शादी हो चूकी है। जबकि दो पुत्री की शादी नहीं हुई है। बताया जाता है कि रंभू सिंह ऑटो लेकर चकिया की तरफ जा रहे थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




