अभियान के तहत मिट्टी स्वास्थ्य के प्रति किसानों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

कृषि विज्ञान केंद्र परसौनी के विशेषज्ञों ने भरवलिया ग्राम का दौरा कर किसानों को मिट्टी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी और कई सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पीएम किसान सम्मान योजना के लाभ बताये। डॉ. आशीष राय ने संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर जोर दिया और प्राकृतिक खेती के तरीकों को अपनाने की सलाह दी।

अभियान के तहत मिट्टी स्वास्थ्य के प्रति किसानों को किया जागरूक

पहाड़पुर, निसं। खेत बचाओ अभियान के महत्व को किसानों के बीच साझा करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र परसौनी के विशेषज्ञों द्वारा प्रखंड के भरवलिया ग्राम का दौरा कर किसानों को मिट्टी के स्वास्थ्य संबंधी जानकारियाँ और भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,पी.एम. किसान सम्मान, पीएम कुसुम योजना, पी.एम. कृषि सिंचाई योजना,राष्ट्रीय कृषि बाज़ार,किसान क्रेडिट कार्ड, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन एवं अन्य लाभकारी योजनाओं से अवगत कराया। इस अभियान में कृषि विज्ञान केन्द्र, परसौनी के मृदा विशेषज्ञ डॉ आशीष राय ने मृदा स्वास्थ्य के लिए मिट्टी जांच के आधार पर संतुलित उर्वरकों के प्रयोग करने की सलाह दी।उन्होंने हरी खाद के प्रयोग और उसके लाभों को बताया और कहा की रासायनिक उर्वरकों एवं अन्य कृषि रसायनों के दुष्प्रभाव से हमारी कृषि पारिस्थितिकी तंत्र,जल स्रोतों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। प्राकृतिक खेती के तरीकों को अपनाकर न्यूनतम लागत से अधिकतम उत्पादन प्राप्त की जा सकती है।

कृषि यंत्रों की जानकारी

डॉ.अंशु गंगवार ने उन्नत कृषि यंत्रों जैसे जीरो टिल सह फर्टि सीड ड्रिल, राइस व्हीट सीडर, ड्रम सीडर, रेज्ड बेड प्लांटर, मल्टीक्रॉप प्लांटर, पॉवर वीडर आदि के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही दलहन एवं तिलहन मिशन के बारे में जानकारी दी।इस अभियान में श्री रत्नेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, श्री अभिषेक कुमार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सहित बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अभियान में किसानों को कौन-कौन सी जानकारी दी गई?
किसानों को मिट्टी के स्वास्थ्य संबंधी जानकारियाँ और भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही कई योजनाओं के लाभ बताये गये।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।