
सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग
तेतरिया में सावन माह में बारिश न होने से खेतों में दरारें फट गई हैं और धान के पौधे सूखने लगे हैं। इस स्थिति से किसानों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय नेताओं ने बिहार और केंद्र सरकार से तेतरिया प्रखंड को...
तेतरिया। सावन माह में बारिश नहीं होने से खेतों में दरार फट गया है जिससे धान का पौधा सूखने लगा है। बारिश नहीं होने से किसानों में चिंता बढ़ गया है। पीपरा विस क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित सीपीएम के पूर्व प्रत्याशी राजमंगल प्रसाद,राजद के पीपरा विस प्रभारी संजय निराला, वीआईपी पार्टी के तेतरिया प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार यादव, कांग्रेस के महेंद्र पाठक, जिला राजद उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह यादव,बाबा यादव, किसान अजय कुमार यादव, पूर्व मुखिया रामबाबू यादव, किसान नेता विश्वनाथ विभाकर आदि ने बिहार व केंद्र सरकार से तेतरिया प्रखंड सहित पूर्वी चम्पारण जिला को सुखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


