जेल अधीक्षक के मोबाइल पर वीडियो डाल मांगे रुपए
मोतिहारी में जेल अधीक्षक के मोबाइल पर अंजान नंबर से वीडियो डालकर रुपए मांगने का मामला सामने आया है। जेल उपाधीक्षक संजय कुमार के बयान पर एफआईआर दर्ज हुई है। फोन पर धमकी दी गई कि पैसे नहीं दिए तो वीडियो वायरल कर दिए जाएंगे। इस मामले की जानकारी जेल अधीक्षक ने कार्यालय में दी।

मोतिहारी। मोतिहारी केंद्रीय कारा अधीक्षक के मोबाइल पर वीडियो डालकर रुपए मांगने का मामला सामने आया है। मामले में जेल उपाधीक्षक संजय कुमार के बयान पर नगर थाना में एफआईआर दर्ज हुई है। इसमें बताया गया है कि जेल अधीक्षक के मोबाइल पर एक अंजान नंबर से स्क्रिन शॉट व जेल का 7 वीडियो शेयर किया गया। इसके बाद एक धमकी भरा कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि पैसा दो नहीं तो वीडियो प्रेस व विपक्षी पार्टी को दे दिया जाएगा। इसके बाद 4 मई को दुबारा जेल अधीक्षक को पटना सचिवालय जाने के दौरान कॉल आया। कहा कि दो वीडियो भेजे है, कितना रुपए दे सकते हो, आगे सोचेंगे।
नहीं तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। साथ ही उनके साथ अनाप-शनाप बोलकर फंसाने की साजिश की गई। इसकी जानकारी जेल अधीक्षक ने कार्यालय आने के बाद दी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


