ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारीसबको करनी चाहिए देश की अखंडता की चिंता : रमा देवी

सबको करनी चाहिए देश की अखंडता की चिंता : रमा देवी

भाजपा कार्यालय मधुबन में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की विधान सभा स्तरीय कार्य समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता जंगबहादुर कुशवाहा ने की। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद रमा देवी ने कहा कि हर...

सबको करनी चाहिए देश की अखंडता की चिंता : रमा देवी
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीFri, 15 Sep 2017 12:50 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा कार्यालय मधुबन में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की विधान सभा स्तरीय कार्य समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता जंगबहादुर कुशवाहा ने की। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद रमा देवी ने कहा कि हर व्यक्ति को देश की अखंडता व एकता की चिंता करनी चाहिए। विगत वर्षों में केन्द्र व बिहार में बनी गैर भाजपा की सरकार ने अपने व परिवार की चिंता की। देश के हित की बात किसी ने नहीं सोंची। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ व सबका विकास की नीति पर चल रही है। देश के साथ विश्व में भी नरेन्द्र मोदी के कार्यों की प्रशंसा हो रही है। देश व प्रदेश प्रगति के मार्ग पर चल रहा है। किसानों व बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने के लिए केन्द्र सरकार हर तरह से तैयार है। सांसद ने इस क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों व फसल क्षति अनुदान के लिए किसानों को हर तरह की मदद करने की घोषणा की। बैठक में 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस को स्वच्छता दिवस के रूप में व 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती प्रत्येक बूथ पर मनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर धर्मेन्द्र किशोर मिश्र,सुरेन्द्र प्रसाद,राणा रणवीर सिंह,वीरेन्द्र सिंह,रविन्द्र तिवारी,आकाश गुप्ता,रामएकबाल कुशवाहा,शंभू सिंह,जगदीश गुप्ता,मनोज कुमार चौधरी,उषा गुप्ता,शंभू गुप्ता,विसु साह,सीमा जायसवाल,लालबाबू पासवान,नरेन्द्र यादव,गिरधारी लाल शर्मा,बहारूद्दीन आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें