Motihari News: चकिया: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, मचा कोहराम

हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

Motihari News: चकिया थाना क्षेत्र के बांसघाट में एक अधेड़ की विद्युत स्पर्शाघात से मौत हो गई। मृतक की पहचान योगेंद्र भगत (55) के रूप में हुई। वह सुबह दुकान में साफ सफाई कर रहा था तभी वह नंगा बिजली की तार की चपेट में आ गया। परिवार के इकलौते कमाई करने वाले सदस्य की मौत से आर्थिक संकट खड़ा हुआ है।

Motihari News: चकिया: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, मचा कोहराम

Motihari News: चकिया, एसं। चकिया थाना क्षेत्र के बांसघाट स्थित इंडियन ऑयल हरिशंकर पेट्रोलियम के सामने मंगलवार की सुबह विद्युत स्पर्शाघात से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान योगेंद्र भगत (55), पिता स्व० रामेश्वर भगत, ग्राम बांसघाट वार्ड नंबर दो, थाना चकिया निवासी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया गया कि व्यक्ति सुबह के समय अपने दुकान पर साफ सफाई का कार्य कर रहा था। दुकान में नंगा बिजली की तार की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई‌। सूचना मिलते ही वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गये। ग्रामीणों ने इसकी सूचना चकिया पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंची। थाना अध्यक्ष धर्मप्रकाश ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रकिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया। मृतक परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था।वह दुकान चला कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उनकी अचानक मौत से परिवार के समक्ष आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। इस अचानक मौत से पूरे परिवार और गांव में मातम छाया हुआ है। सभी ग्रामीण और रिश्तेदारों द्वारा परिजनों को सांत्वना दिया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।