तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से बुजुर्ग महिला की गई जान
बेतिया के अरेराज मुख्य सड़क पर बुधवार को एक तेज रफ्तार पिकअप ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला मरछिया देवी को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला चारा लेने घर से बाहर निकली थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पिकअप की पहचान में जुटी है।

पहाड़पुर,निज संवाददाता। बेतिया अरेराज मुख्य सड़क पर इंगलिश चौक के समीप बुधवार को पिकअप ने बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतका नौवाडीह पंचायत के नुनियावा टोला निवासी चंद्रमा महतो की पत्नी मरछिया देवी (70)बताई जाती है। मृतका के पौत्र राजा कुमार ने बताया कि उसकी दादी सुबह मवेशियों के लिए चारा लाने के लिए जैसे ही घर से बाहर सड़क पर निकली थी, इसी बीच अरेराज से बेतिया की तरफ जा रही मछली लदा अज्ञात तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के पति, पुत्र गणेश महतो, भिखारी महतों व गुड्डू महतो,पौत्र राजा कुमार सहित सभी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मोतिहारी भेज दिया।थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया। पुलिस उक्त पिकअप की पहचान व आगे की कार्रवाई में जुटी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


