तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की ठोकर से वृद्ध की मौत
मोतिहारी के मधुबनी घाट के समीप एक अज्ञात वाहन की ठोकर से 71 वर्षीय महेश प्रसाद की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सौंप दिया। हालांकि, परिजनों ने एफआईआर के लिए कोई आवेदन नहीं दिया। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है।

मोतिहारी, निसं। मोतिहारी-पकड़ीदयाल पथ पर मुफस्सिल थाना के मधुबनी घाट के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से सोमवार को एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नयका टोला झिटकहिया वार्ड संख्या 6 निवासी महेश प्रसाद (71) था। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अंबेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने एफआईआर के लिए आवेदन नहीं दिया है। आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। वहीं मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



