घोड़ासहन : चार स्कूल भवनहीन
घोड़ासहन प्रखंड क्षेत्र में चार नवसृजित विद्यालयों को भूमि की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इन विद्यालयों को निकटवर्ती विद्यालयों में शिफ्ट कर संचालित किया जा रहा है। कुछ विद्यालयों के पास भूमि तो है लेकिन भवन नहीं है, जबकि अन्य के पास भूमि भी नहीं है।

घोड़ासहन। घोड़ासहन प्रखंड क्षेत्र के चार विद्यालयों को भूमि उपलब्ध नहीं है। इन विद्यालयों में सभी नवसृजित विद्यालय हैं जिन्हें निकटवर्ती विद्यालयों में शिफ्ट कर संचालित किया जा रहा है। इन विद्यालयों में नवसृजित प्रा.वि. यदुवंशीनगर को उत्क्रमित म.वि,सुन्दरपुर में, न.प्रा.वि.मुशहर टोला नोनौरा को उ.म.वि.नोनौरा में, न.प्रा.वि.महुआही वार्ड संख्या-1 को उ.म.वि.महुआही मुर्शिदाबाद में तथा न.प्रा.वि. बसवरिया वार्ड संख्या-1 को उ.म.वि.लैन के साथ टैग किया गया है। नवसृजित प्रा.वि.मुशहर टोला,नौनौरा के पास विद्यालय भवन के लिए भूमि भी उपलब्ध नहीं है। जबकि अन्य तीन विद्यालयों के पास भूमि तो उपलब्ध है पर भवन नहीं है। इधर उत्क्रमित मध्य विद्यालय,रजवाड़ा तथा राजकीय मध्य विद्यालय चम्पापुर कोइरिया में काफी सरकारी भूमि उपलब्ध रहने के बाद भी विद्यालय संचालन के लिए पर्याप्त कमरे नहीं हैं और छात्र बरामदा में बैठने को विवश हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


