Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsEast Champaran District Awarded for Water Conservation Efforts by Indian Government
बेहतर कार्य के लिये डीएम व डीडीसी सम्मानित

बेहतर कार्य के लिये डीएम व डीडीसी सम्मानित

संक्षेप:

पूर्वी चम्पारण जिले को जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जल संचयन में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार दिया गया है। राष्ट्रपति ने नवम्बर में दिल्ली में आयोजित समारोह में 25 लाख रुपये का नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। जिले ने जल संरक्षण हेतु 6374 संरचनाओं का निर्माण एवं मरम्मत किया है, जिसमें मनरेगा, लघु जल संसाधन विभाग, और पंचायती राज विभाग का योगदान है।

Nov 18, 2025 10:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

मोतिहारी। जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार, राष्ट्रीय जल मिशन के तहत जल संचयन जन भागीदारी कैटेगरी में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए पूर्वी चम्पारण जिला को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई थी । नवम्बर को विज्ञान भवन नई दिल्ली में निर्धारित सम्मान समारोह में भारत के राष्ट्रपति व जल शक्ति मंत्रालय के मंत्री ने जिला को प्रशस्ति पत्र के साथ 25 लाख रूपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया है। डीएम सौरभ जोरवाल व डीडीसी डॉ प्रदीप कुमार दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सम्मान ग्रहण किया है। जल संरक्षण व जल संचयन के साथ-साथ पर्यावरण अनुकूल कार्यों में बेहतर प्रदर्शन एवं राष्ट्रीय जल मिशन के उद्देश्यों को सफलतापूर्वक प्राप्ति में पूर्वी चम्पारण जिला में जल संरक्षण के लिये कुल 6374 संरचना का निर्माण एवं मरम्मत कराया गया ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसमें मनरेगा की ओर से कुल 6277, लघु जल संसाधन विभाग की ओर से कुल 30 एवं पंचायती राज विभाग की ओर से कुल 67 संरचनाओं का निर्माण व मरम्मत कराया गया। जल संचयन संरचना के तहत विभिन्न संरचनाएं आहर, पईन, सार्वजनिक एवं निजी तालाबों का जीर्णोद्धार, छत वर्षा जल निर्माण, सार्वजनिक एवं निजी चापाकल व कुंओं के किनारे सोख्ता निर्माण व जीर्णोद्धार कराया गया। इस कार्य को मिशन मोड में संचालित कर डीएम व डीडीसी के नेतृत्व में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की ओर से सफल बनाया गया। निदेशक, एनईपी डीआरडीए के डॉ कुंदन, जिला मिशन प्रबंधक प्रियंका भारती , डीपीओ राजेश कुमार की अहम भूमिका रही। जिसे अभियान मोड में आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय पटल पर सम्मान दिलाने में सफल रहे। सम्मान ग्रहण करने के बाद डीएम ने संपूर्ण जिला वासियों को शुभकामनाएं दी है।