कांडों के निष्पादन में तेजी लाएं : डीएसपी
डीएसपी सदर टू ने पीपराकोठी थाना का निरीक्षण किया, जिसमें साफ-सफाई, अभिलेखों और अपराधों की समीक्षा की गई। उन्होंने अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिए कि साक्ष्यों का समय पर संकलन कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाए। क्षेत्रीय चौकीदारों को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने का निर्देश दिया गया। जनता के सहयोग से अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता दी गई।
पीपराकोठी, । डीएसपी सदर टू ने पीपराकोठी थाना का विधिवत निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, हाजत, शस्त्रागार तथा कार्यालयीन कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की गई। एसडीपीओ ने लूट, डकैती, हत्या सहित अन्य गंभीर कांडों के लंबित मामलों की विस्तृत जानकारी लेते हुए अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिया कि साक्ष्यों का समयबद्ध संकलन कर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया। तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने में तेजी लाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के क्रम में चौकीदारों से क्षेत्रीय हालात की जानकारी ली गई। एसडीपीओ ने चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्र में कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों, बाहरी लोगों की आवाजाही व असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल थाना को देने पर जोर दिया गया। एसडीपीओ ने थाना स्तर पर बीट पुलिसिंग को और मजबूत करने, नियमित गश्ती बढ़ाने तथा आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। इस अवसर पर थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के अंत में एसडीपीओ ने पुलिस कर्मियों से अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर बल दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




