न्यू दवा बाजार नामक अवैध दवा दुकान में छापेमारी
केसरिया।निज संवाददाता बिजधरी थाना क्षेत्र के ताजपुर मोड़ स्थित न्यू दवा बाजार नामक दुकान
केसरिया।निज संवाददाता बिजधरी थाना क्षेत्र के ताजपुर मोड़ स्थित न्यू दवा बाजार नामक दुकान में शनिवार को औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने छापेमारी की। टीम ने बिना लाइसेंस के दवा दुकान संचालित होने का मामला पाया। छापेमारी बीपीआरओ सह दंडाधिकारी खुशबू कुमारी व बिजधरी थाना के एसआई अनिल कुमार सिंह की मौजूदगी में की गई। टीम में शामिल ड्रग इंस्पेक्टर दयानंद प्रसाद ने बताया कि ताजपुर मोड़ स्थित न्यू दवा बाजार नामक दवा दुकान पर अवैध रूप से संचालित करने को लेकर शिकायत दर्ज की गई थी। इसी के आलोक में छापेमारी की गई। इस दौरान इस दुकान को बिना लाइसेंस व बिना डिग्री के दवा दुकान संचालित होते पाया गया। जिसके बाद दुकान में रखे गये दवा को जब्त किया गया। वहीं तीन संदिग्ध दवा मिली। जिसको जाँच में भेजा जाएगी। जब्त दवा की अनुमानित कीमत करीब चार लाख है। उन्होंने बताया कि इस मामले में संबंधित दवा दुकानदार मुस्तफा अंसारी के विरुद्ध न्यायालय में अभियोजन दायर किया जाएगा। छापेमारी टीम में ड्रग इंस्पेक्टर सुशील कुमार, राकेश सिंह सहित अन्य शामिल थे।इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध दवा दुकानदारों में हड़कंप मचा है।जिससे दवा दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


