मिट्टी लदा हाइवा पलटने से गया जी के चालक की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share

अरेराज में बुधवार रात एक मिट्टी लोडेड हाइवा पलटने से चालक की मौत हो गई। मृतक रामपुकर यादव थे, जो गया जिले के डुमरा के निवासी थे। पुलिस ने शव को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। घटना के समय चालक मिट्टी लेकर आ रहा था, तभी वाहन अनियंत्रित हो गया।

मिट्टी लदा हाइवा पलटने से गया जी के चालक की मौत

अरेराज, नि.प्र.। अरेराज पटना स्टेट हाइवे पर बुधवार की देर रात गोविन्दगंज थाना क्षेत्र के सलहा चौक के पास मिट्टी लोडेड एक हाइवा असंतुलित होकर पलट गया। जिससे घटनास्थल पर ही चालक की मौत हो गयी। मृतक गया जिला के डुमरा थाना क्षेत्र के होरमेट गांव के दशरत यादव का पुत्र रामपुकर यादव था। गोविन्दगंज पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया। गोविन्दगंज थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्रा व अपर थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि सुगौली हाजीपुर रेल लाइन निर्माण कार्य में हरसिद्धि थाना क्षेत्र में मिट्टी डालने का काम चल रहा था। चालक गंडक नदी के तटवर्ती क्षेत्र से मिट्टी लेकर हाइवा से आ रहा था।

उसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और घटना स्थल पर ही चालक की मौत हो गयी। घटना के बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से चालक को अरेराज अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में परिजनों ने थाने में कोई आवेदन नहीं दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।