ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारीडॉ. संजय सर्वश्रेष्ठ सांसद अवार्ड से सम्मानित

डॉ. संजय सर्वश्रेष्ठ सांसद अवार्ड से सम्मानित

पश्चिमी चंपारण के सांसद डा. संजय जायसवाल को गुरुवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में भारत सरकार के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सर्वश्रेष्ठ अवार्ड प्रदान किया। सांसद प्रतिनिधि सह...

डॉ. संजय सर्वश्रेष्ठ सांसद अवार्ड से सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीFri, 01 Feb 2019 04:17 PM
ऐप पर पढ़ें

पश्चिमी चंपारण के सांसद डा. संजय जायसवाल को गुरुवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में भारत सरकार के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सर्वश्रेष्ठ अवार्ड प्रदान किया। सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. डा. अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि फेम इंडिया व प्रसिद्ध एजेंसी एशिया पोस्ट द्वारा संयुक्त रूप से किये गए सर्वे मेंे 25 सांसदों को चुना गया था।

इनमें डा. जायसवाल भी शामिल हैं। अवार्ड मिलने पर रक्सौल भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह, प्रो. डा. अनिल कुमार सिन्हा, गुड्डू सिंह, प्रदीप सर्राफ, अशोक कुमार पाण्डेय, अवधबिहारी सर्राफ, ई. जीतेन्द्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि राजकिशोर राय भगत, प्रो. मनीष दूबे, ई. प्रवीर रंजन, श्याम शर्मा, जदयू के सुरेश कुमार, कन्हैया सर्राफ, पिंटू गिरि, राकेश वर्मा, मोतिहारी से अमित तिवारी आदि ने बधाई दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें