दीपावली व छठ पर्व को लेकर दो शिफ्ट में शुरू होगी सफाई कार्य

Oct 20, 2024 11:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share

दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए ढाका नगर परिषद ने सफाई के लिए दो शिफ्ट में काम शुरू करने का निर्णय लिया है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि विशेष अभियान के तहत कचरे को हटाया...

दीपावली व छठ पर्व को लेकर दो शिफ्ट में शुरू होगी सफाई कार्य

सिकरहना, निज संवाददाता। दीपावली व छठ पर्व को देखते हुए ढाका नगर परिषद में अब फिर से दो शिफ्ट में साफ सफाई होगी। यह कार्य एक से दो रोज में शुरू हो जायेगा। जहां कहीं भी कचरा जमा है उसे हटाया जायेगा। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा। यह जानकारी नगर परिषद ढाका के कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि दीपावली व छठ पर्व को लेकर साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। एक दो रोज में सुबह व शाम दोनों शिफ्टों में सफाई का कार्य शुरू कराया जायेगा। ताकि कहीं भी गंदगी नहीं दिखे। ढाका नगर परिषद क्षेत्र में प्राइवेट एजेंसी के जिम्मे साफ सफाई व कचरा उठाव का कार्य है। एजेंसी द्वारा मुख्य सड़कों के कचरे का तो उठाव कर लिया जाता है। लेकिन गली मुहल्लों में सफाई पर विशेष ध्यान नहीं दिया जाता है। और न हीं रोज रोज कचरे का उठाव किया जाता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।