लंबित विपत्रों का करें निराकरण

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

मोतिहारी में डीएम सौरभ जोरवाल ने जिला कोषागार व भविष्य निधि कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मियों से कार्यों के बारे में पूछताछ की और बायोमैट्रिक उपस्थिति की समीक्षा की। डीएम ने लंबित विपत्रों के निराकरण पर जोर दिया और कोषागार कार्यालय की सफाई का भी जायजा लिया।

लंबित विपत्रों का करें निराकरण

मोतिहारी। जिला कोषागार व जिला भविष्य निधि कार्यालय का बुधवार को डीएम सौरभ जोरवाल ने निरीक्षण किया। जांच के दौरान वरीय कोषागार पदाधिकारी विजय कुमार सिंह व सहायक कोषागार पदाधिकारी धनंजय कुमार उपस्थित थे। डीएम ने कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मियों से उनकी ओर से सम्पादित कार्यों के बारे में पूछताछ की। पदाधिकारियों व कर्मियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति का अवलोकन किया। सभी समय पर बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज की गयी थी। उन्होंने लंबित विपत्रों का भी जायजा लिया । इसके बाद कोषागार कार्यालय एवं परिसर की साफ-सफाई का भी जायजा लिया गया। डीएम ने बजगृह का भी निरीक्षण किया। जिसमें बाहर रखे गये पुराने आलमारी, टेबल, कुर्सी आदि के बारे में पूछताछ की गयी।

इस दौरान बजगृह व कोषागार कार्यालय में संधारित संचिकाओं व अन्य दस्तावेजों का अवलोकन किया गया। कोषागार जनमहत्व का है कार्यालय: डीएम ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया कि कोषागार कार्यालय एक अत्यंत संवेदनशील व जनमहत्व का कार्यालय है। जहां सरकारी कर्मचारियों के वेतन, सेवानिवृत्त कर्मियों की पेंशन तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत देय धनराशि का संवितरण होता है। यहां किसी भी स्तर पर विलंब अथवा लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। प्रत्येक कर्मी को पूर्ण निष्ठा व उत्तरदायित्व के साथ दायित्वों का निर्वहन करना होगा।डीएम ने निर्देश दिया कि लंबित विपत्रों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर करें। इनमें विलंब से सीधे तौर पर सरकारी कर्मचारियों व पेंशनभोगियों के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। पेंशनभोगियों व सेवानिवृत्त कर्मियों के प्रकरणों को विशेष संवेदनशीलता के साथ निपटाने पर बल दिया गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।