स्वच्छता मानकों पर डीएम ने जताया असंतोष

हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

मोतिहारी में डीएम सौरभ जोरवाल ने जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने ऑनलाइन निबंधन प्रक्रियाओं की समीक्षा की, दस्तावेजों के शीघ्र निबंधन के लिए निर्देश दिए, और स्वच्छता मानकों पर चिंता जताई। अभिलेखों के डिजिटाइजेशन पर भी चर्चा हुई। विभाग पेपर लेस प्रक्रिया की तैयारी कर रहा है।

स्वच्छता मानकों पर डीएम ने जताया असंतोष

मोतिहारी। जिला निबंधन कार्यालय का शनिवार को डीएम सौरभ जोरवाल ने निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान ऑनलाइन निबंधन से संबंधित सारी प्रक्रियाओं को बारीकी से समझा व जिला अवर निबंधक को सुधार के लिये आवश्यक निर्देश दिए। ताकि दस्तावेजों का निबंधन शीघ्र संपन्न हो सके। यहां पर निबंधन के लिए आए हुए व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा निबंधन के क्रम में आ रही परेशानियों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई । निरीक्षण के दौरान स्वच्छता मानकों पर असंतोष व्यक्त किया गया एवं नियमित साफ सफाई का निर्देश दिया गया । डीएम ने अभिलेखों के डिजिटाइजेशन कार्य की भी समीझा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए ।

जिला अवर निबंधक के ने बताया कि विभाग की ओर से निबंधन की प्रक्रिया पेपर लेस की जानी है । पेपर लेस प्रक्रिया के लिये की गई तैयारी का भी अवलोकन किया गया । बेहतर कार्य संस्कृति, कर्मियों के समय पर आगमन व प्रस्थान, बायोमेट्रिक उपस्थिति का निर्देश दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।