डीएम व एसडीएम ने सहयोग शिविर का लिया जायजा
19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविर के सफल संचालन के लिए डीएम सौरभ जोरवाल और सदर एसडीओ निशांत सिहारा ने तुरकौलिया प्रखंड के जयसिंहपुर पूर्वी और दक्षिणी पंचायतों का निरीक्षण किया। डीएम ने शिविर की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित कर्मियों को निर्देश दिए कि समय पर आवेदन का निपटारा किया जाए।

तुरकौलिया, निसं । 19 मई से निर्धारित सहयोग शिविर के सफल संचालन को लेकर डीएम सौरभ जोरवाल व सदर एसडीओ निशांत सिहारा ने बुधवार को तुरकौलिया प्रखंड के जयसिंहपुर पूर्वी पंचायत व जयसिंहपुर दक्षिणी पंचायत में निरीक्षण किया गया। डीएम ने शिविर की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त आवेदनों को पंजीकृत किया जाएगा। डीएम ने निर्देश दिया कि आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करते हुए समाधान की प्रति लाभुकों को उपलब्ध कराई जाएगी। सभी मामलों को सेवा समाधान पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


