सेविका-सहायिका के दरवाजे पर नहीं चलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र
मोतिहारी में जिला परिषद की सामान्य बैठक में अध्यक्ष ममता राय ने अनुपस्थित पदाधिकारियों को शोकॉज का निर्देश दिया। उन्होंने जमीन अतिक्रमण की समस्या पर चर्चा की और अतिक्रमण हटाने के लिए मुहिम चलाने का निर्णय लिया। सेविका सहायिका के दरवाजे पर आंगनबाड़ी केंद्रों को हटाने का भी निर्देश दिया गया।

मोतिहारी,नगर संवाददाता। जिला परिषद के महात्मा गांधी सभा भवन में जिप अध्यक्ष ममता राय की अध्यक्षता में शनिवार को सामान्य बैठक हुई। अध्यक्ष ने बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों से शोकॉज का निर्देश देते हुए संबंधित पदाधिकारी के मूल विभाग को सूचित करने का निर्देश मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया। श्रीमती राय कहा कि जिला परिषद के अधिकांश जमीन अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। अतिक्रमण वाली जमीन को चिन्हित कर लिया गया है। डीएम के सहयोग से अतिक्रमण खाली कराने के लिए मुहिम चलाया जायेगा। जिला परिषद के किरायेदार जिनके यहां वर्षो से किराया बकाया है, उन्हें भी चिन्हित कर लिया गया है।
वैसे किराएदारों के विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई करते हुए आवंटन को रद्द किया जायेगा।सेविका-सहायिका के दरवाजे पर आंगनबाड़ी केंद्रों को हटाने का निर्देश: बैठक में जिप अध्यक्ष ने अक्सरहां सेविका व सहायिका के दरवाजे पर आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन की शिकायतें मिलने को गंभीरता से लिया। उन्होंने समेकित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को सेविका सहायिका के दरवाजे पर चल रहे आंगनबाड़ी केन्द्र को वहां से हटाकर तुरन्त सरकारी भवनो में स्थानान्तरित कराने का निर्देश दिया। बैठक में जिप उपाध्यक्ष गीता देवी, विधायक राजेश कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता, विधायक विशाल शाह, डीडीसी डॉ प्रदीप कुमार, अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी करूणा नन्द पुरूषोतम, जिला अभियंता, सीएस डॉ दिलीप कुमार, विद्युत,शिक्षा, पथ निर्माण व ग्रामीण कार्य विभाग, पीएचईडी, आईसीडीएस, अगनिशामक, मतस्य, पदाधिकारी कार्यपालक अभियंता आरडब्लूडी ढाका, अरेराज, चकिया व विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


