ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारीदीपांशु हत्याकांड के सरगना विवेक गिरि ने किया आत्मसमर्पण

दीपांशु हत्याकांड के सरगना विवेक गिरि ने किया आत्मसमर्पण

गल्ला व्यवसायी पुत्र दीपांशु हत्याकांड के मुख्य सरगना विवेक गिरि ने मंगलवार को सीजेएम के कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। हत्या सहित कई मामलो में बेतिया पुलिस को इसकी तलाश थी। पुलिस अन्य जिलों से भी...

दीपांशु हत्याकांड के सरगना विवेक गिरि ने किया आत्मसमर्पण
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीTue, 11 Jun 2019 07:15 PM
ऐप पर पढ़ें

गल्ला व्यवसायी पुत्र दीपांशु हत्याकांड के मुख्य सरगना विवेक गिरि ने मंगलवार को सीजेएम के कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। हत्या सहित कई मामलो में बेतिया पुलिस को इसकी तलाश थी। पुलिस अन्य जिलों से भी इसके आपराधिक संलिप्तता की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस विवेक को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस विवेक की गिरफ्तारी के लिए कचहरी चौक से न्यायालय परिसर के आसपास सादे लिबास में जाल बिछाए बैठी थी। लेकिन, वह रजिस्ट्री ऑफिस की तरफ से आकर दौड़ते हुए सीधे न्यायालय के अंदर ही जाकर रूका। थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि विवेक के छिपने के ठिकानों पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। उससे जुड़े कई लोगों की गतिविधियों पर भी पुलिस की पैनी नजर थी। पुलिस उसे सात दिनों की रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। जल्द ही हत्या से जुड़े सभी रहस्यों का खुलासा किया जाएगा।

ज्ञात हो कि विवेक ने अपने पांच साथियों के साथ पांच जून की देर रात पहाड़पुर थाने से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित किराना व्यवसायी चन्द्रशेखर वर्णवाल उर्फ बब्लू साह के घर में घुस कर उनके बड़े पुत्र दीपांशु कुमार उर्फ सेतु (15) की चाकू गोद कर हत्या कर दी थी। इस दौरान उसी कमरे में लेटे उनके दोनों छोटे लड़के भी जख्मी हो गए थे। प्रत्यक्षदर्शी जख्मी छोटे भाई प्रांजल की पहचान पर पहाड़पुर के गिरि टोला गांव निवासी विवेक गिरि, उमेश गिरि व बुलेट गिरि को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार विवेक गिरि ने अज्ञात दो के नाम का खुलासा किया। उसी की शिनाख्त पर पहाड़पुर पांडेय टोला निवासी आलोक पाण्डेय को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मुख्य सरगना विवेक हत्या के बाद से ही पुलिस से आंख-मिचौनी खेल रहा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें