अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सेंटर शुरू
ढाका अनुमंडलीय अस्पताल में गुरुवार से डायलिसिस सेंटर की शुरूआत की गई। उपाधीक्षक कर्नल डॉ. एन के साह ने इसका उद्घाटन किया। पहले दिन एक मरीज का डायलिसिस किया गया। यह केंद्र किडनी रोगों के उपचार के लिए खोला गया है। राशन कार्ड वाले मरीजों का डायलिसिस मुफ्त में होगा।

सिकरहना, निसं। ढाका अनुमंडलीय अस्पताल में मरीजों के लिए गुरुवार से डायलिसिस सेंटर की शुरूआत की गयी। अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक कर्नल डॉ. एन के साह ने इसका उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद पहले दिन ही एक मरीज का डायलिसिस किया गया। किडनी से संबंधित रोगों के उपचार के लिए यहां डायलिसिस सेंटर खोला गया है। इससे मरीजों को काफी फायदा मिलेगा। डायलिसिस के लिए उन्हें अब दूसरे जगह जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिले में सदर अस्पताल के बाद यह दूसरा सेंटर है। नेफ्रो केयर हेल्थ सर्विसेज लिमिटेड कंपनी द्वारा इस सेंटर को खोला गया है। डायलिसिस वाले मरीजों का जिनके पास राशन कार्ड होगा उनका मुफ्त में डायलिसिस किया जायेगा।
यदि जिनके पास राशन कार्ड नहीं होगा उन्हें 1784 रूपये शुल्क देना होगा। चौबीस घंटे यह सेवा शुरू रहेगी। तीन बेड का यह सेंटर खोला गया है। कंपनी के कर्मी ने बताया कि एक मरीज को डायलिसिस करने में करीब चार घंटे का समय लगता है। एक दिन में नौ मरीज का डायलिसिस किया जा सकता है। इस मौके पर हेल्थ मैनेजर विनय कुमार गुप्ता सहित कंपनी के कर्मी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


