
घोड़ासहन रोड से एक ट्रक उर्वरक जब्त
ढाका पुलिस ने बकरीहारी गांव के पास एक ट्रक पर लदा उर्वरक जब्त किया। ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीएओ उर्वरक की गिनती कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई दावेदार सामने नहीं आया है। यह तस्करी का मामला हो सकता है।
सिकरहना। ढाका घोड़ासहन रोड में बकरीहारी गांव के समीप से ढाका पुलिस ने सोमवार की रात्रि एक ट्रक पर लदा उर्वरक जब्त की। ट्रक पर लदे हुए उर्वरक की अभी गिनती नहीं हो पायी है कि इसकी मात्रा कितनी है और इसपर कौन कौन से उर्वरक लदे हुए है। ढाका थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि एसडीओ द्वारा ट्रक से उर्वरक ले जाये जाने की सूचना दी गयी। इस आधार पर पुलिस ने बकरीहारी के समीप से ट्रक को पकड़ी। पुलिस को देखते ही ट्रक चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया। पुलिस ट्रक को जब्त कर थाने लायी। वरीय अधिकारियों की सूचना पर बीएओ इन्द्रजीत कुमार व कृषि सम्नवयक उमेश कुमार वर्मा थाना पर पहुंचे।
ट्रक पर लदे उर्वरक का सत्यापन बीएओ द्वारा की जा रही है। अबतक कोई भी इसके दावेदार सामने नहीं आये है। बीएओ ने बताया कि ट्रक पर लदे उर्वरक की गिनती करायी जायेगी और मामले में ट्रक मालिक व चालक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करायी जायेगी। इधर, इतनी मात्रा में उर्वरक के पकड़े जाने और करीब चौबीस घंटे बाद भी कोई दावेदार सामने नहीं आने से यह आशंका जाहिर की जा रही है कि कहीं यह तस्करी की तो उर्वरक नहीं है। एक तरफ किसान उर्वरक के लिए मारे मारे फिरते है दूसरे में ट्रक से उर्वरक की तस्करी की जा रही है, जो जांच का विषय है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




