ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारीछौड़ादानो में महिला प्रताड़ना मामले में देवर गिरफ्तार

छौड़ादानो में महिला प्रताड़ना मामले में देवर गिरफ्तार

पुलिस ने बुधवार की शाम महिला प्रताड़ना के आरोप में देवर हरिओम कुमार को जनता चौक से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि जनता चौक निवासी दीनानाथ साह ने अपने बड़े बेटे अजय साह...

छौड़ादानो में महिला प्रताड़ना मामले में देवर गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीThu, 05 Apr 2018 11:04 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस ने बुधवार की शाम महिला प्रताड़ना के आरोप में देवर हरिओम कुमार को जनता चौक से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि जनता चौक निवासी दीनानाथ साह ने अपने बड़े बेटे अजय साह की शादी नेपाल अधिराज्य के बारा जिले के कलैया में किया था। जिससे एक पुत्र एवं पुत्री है।

पांच साल पूर्व ससुर, पति एवं देवर की प्रताड़ना के बाद वह नेपाल चली गयी। जब उसकी पतोह नेपाल चली गयी तो अपने बेटे अजय साह को अविवाहित बताकर दीनानाथ साह ने दूसरी जगह शादी कर दी। उस पतोह से भी अजय साह को दो बच्चे हैं।

अपने हक के लिये जब भी नेपाल से पहली पतोह आती थी तो दीनानाथ साह एवं उसके परिजन उसे मारपीट कर भगा देते थे। थकहार कर उसने कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट के आदेश पर उसका पति अजय साह पहले से ही जेल की हवा खा रहा है। ्र इसी मामले में अजय साह का छोटा भाई हरिओम साह भी नामजद था। वह पुलिस को चकमा देकर अभी तक फरार चल रहा था। बुधवार की संध्या उसे गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

महिला से दुष्कर्म के प्रयास में चार पर एफआईआर दर्ज: पीपराकोठी। थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में फसल पटवन के लिए गई महिला से रेप का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में महिला के आवेदन पर मझरिया के चार लोगों पर एफआईआर दर्ज की गयी है। जिसमें बंतीलाल सहनी व उमेश सहनी को आरोपित किया गया है। वहीं घटना के बाद पहुंचे चंदेश्वर सहनी व धर्मशीला देवी पर मारपीट कर घायल करने को आरोपित किया गया है।

आरोप लगाया कि जब वह अहले सुबह खेत में पटवन के लिए गई तब पूर्व से घात लगा कर बैठे मुख्य आरोपियों ने उसे जबरन उठा कर दूसरे जगह ले गए। जहां उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश की। शोर सुन ग्रामीणों के आने पर दोनों भाग गए। थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें